दिल्ली के आनंद विहार से चलकर कामख्या तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। रेलवे अधिकारी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं। 

North East Express Train Accident. दिल्ली के आनंद विहार से चलकर कामख्या तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हो गए। मौके पर रेलवे, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आएं हैं। घायलों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। 

दानापुर मंडल के रघुनाथ स्टेशन के पास हादसा

बिहार के दानापुर रेलवे मंडल के रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा रात करीब 9.35 बजे हुआ है। बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुखद सूचना मिली है। घटना के बाद आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, बक्सर और भोजपुर जिले के अधिकारियों से बात कर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों और घायलों के उपचार और राहत कार्यों में जुटी है।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना

  • फंसे हुए यात्रियों को निकालने नें स्थानीय लोगों मदद कर रहे हैं।
  • पटरी से उतरी ज्यादातर बोगियां एयरकंडीशन क्लास की हैं।
  • लोग जब सोने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त यह हादसा हुआ है।
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने दुर्घटना राहत यान मौके पर रवाना कर दिया है।
  • रेल अधिकारी ने 20 यात्रियों के घायल होने की प्राथमिक सूचना दी है।
  • रात 9.35 बजे यह हादसा हुआ है। ट्रेन दिल्ली से गुवाहाटी जा रही थी।
  • रेलवे अधिकरियों ने रात 12 बताया कि किसी पैसेंजर की मृत्यु नहीं हुई है।
  • ट्रेन के बेपटरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में रात 12.30 बजे तक 5 लोगों की मौत की सूचना है।
  • रिपोर्ट्स में 100 से ज्यादा पैसेंजर्स के घायल होने की सूचना है।
  • रात करीब 1 बजे तक बक्सर के डीएम ने 4 लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है।
  • घायलों को बक्सर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है
  • रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
  • इस रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है या फिर रूट में बदलाव किया गया है।
  • रूट के सभी स्टेशनों पर कैटरिंग चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि रुकी ट्रेनों के पैसेंजर्स को भोजन पानी मिल सके।

Scroll to load tweet…

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने कहा कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

  • हेल्पलाइन नंबर PNBE - 9771449971 
  • DNR - 8905697493 
  • ARA - 8306182542 
  • COML CNL - 7759070004 
  • हेल्पलाइन नंबर प्रयागराज 0532-2408128 0532-2407353 0532-2408149 
  • फतेहपुर 05180-222026 05180-222025 05180-222436
  • कानपुर 0512-2323016 0512-2323018 0512-2323015 
  • इटावा 7525001249 
  • टू्ंडला 05612-220338 05612-220339 05612-220337 
  • अलीगढ़ 0571-2409348

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे क्या बोले

केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि हमने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसकी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही बिहार के डीजी, एनडीआरएफ के डीजी, बिहार के मुख्य सचिव, डीएम और रेलवे के जीएम से भी बात हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। लगातार जानकारी ले रहा हूं और मौके पर जा रहा हूं।